President's Message
आध्यात्मिक शिक्षा की सोनभद्र नगरी में स्थित वीरमती विद्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जीवन मूल्यों के शाश्वत स्वरूप् की अभिव्यत्कि एंव उसके पोषण के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षण संस्थान हैं! इसके माध्यम से हम पिछले कई वर्षों से उच्च शिक्षा के विविध पाठ्यक्रमों को संचालित करते हुए सफलतापूर्वक युवा वर्ग को उच्च नैतिक एंव आर्थिक एंव सांस्कृतिक क्षेत्रों मे आत्मा निर्भर बनाने एवं राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने से एक सेतु का कार्य करते चले आ रहे हैं!
वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में व्याप्त अनेक प्रदूषणों में सबसे अधिक घातक हमारी युवा पीढ़ी के लिए मानसिक एवं वैचारिक प्रदूषण हैं अतः ऐसी परिस्थिति में युवाओें कों मानसिक वैचारिक प्रदूषण से मुक्त रखते हुए एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता हैं। जीवनदीप महाविद्यालय इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ शुद्ध नैसर्गिकः वातावरण में बिना किसी भेद-भाव के उच्च एवं आदर्श शिक्षा के प्रति सतत् प्रयत्नशील हैं हम आशा एवं विश्वास करते हैं कि हमारे महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त युवा देश-विदेश में अपनी एवं अपने संस्थान की गुणवन्ता स्थापित करने में निश्चय ही सफल सिद्ध होंगे।
Shri Rajesh Kumar Dubey
Manager